अगर आप मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में रहते हैं और अपनी जमीन का नक्शा (Land Map) या Khasra Khatauni की जानकारी Online देखना चाहते हैं, तो अब आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
Bhu Naksha MP Portal की मदद से आप घर बैठे ही अपने खेत, प्लॉट या जमीन की पूरी जानकारी Online प्राप्त कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में जमीन का नक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है Bhulekh MP पोर्टल पर Free और Paid दोनो भी नक्शे उपलब्ध है।
मध्यप्रदेश Free भू नक्शा निकालने का प्रोसेस
- मध्यप्रदेश का फ्री भू नक्शा देखने के लिये सबसे पहले mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाये।

- इसके बाद Services में दिये गये भू-भाग नक्शा (Land Parcel Map) सर्विस पर क्लिक करे इसके बाद साधारण प्रतिलिपि के आगे दिये गये Yes पर क्लिक करे।

- अब इस पेज पर अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करे और कॅप्टचा कोड दर्ज करके नक्शा देखे पर क्लिक करे।

- आखिर में मध्यप्रदेश का नक्शा आयेगा भूमि प्रकार के माध्यम से आपको नक्शे की सारी जानकारी प्राप्त होगी।
मध्यप्रदेश Paid भू नक्शा निकालने की प्रक्रिया
- मध्यप्रदेश का Paid भू नक्शा देखने के लिये geoportal.mp.gov.in/khasraservice/uLogin.aspx इस वेबपेज पर जाये।

- अगर आप नए यूजर है तो पोर्टल पर Sign UP करे और पुराने यूजर Login करे।
- ग्राम का नक्शा निकालने के लिये District, Tehsil, Village चुने और Purpose दर्ज करके बादमे T&C पर टिक मार्क करके Proceed to Payment पर क्लिक करे।

- आखिर में पेमेंट करने के बाद आप प्रमाणित Paid भू नक्शा डाउनलोड कर पायेंगे।
Bhu Naksha MP Portal के फायदे (Benefits of MP Bhu Naksha Portal)
- Online भूमि नक्शा (Land Map) देखने की सुविधा
अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से Plot या Khasra का नक्शा देख सकता है। - पारदर्शिता (Transparency)
इस पोर्टल की मदद से जमीन के विवाद (Land Disputes) कम होंगे क्योंकि सारी जानकारी Public के लिए उपलब्ध है। - समय और पैसे की बचत
अब Patwari या Tehsil जाने की जरूरत नहीं, सारी जानकारी कुछ ही क्लिक में मिल जाती है। - Record Verification
किसान अपने Khasra नंबर से जमीन की सत्यता जांच सकते हैं।